फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट में नाम देख कुछ चेहरे खिले तो कुछ मायूस

Sun, 20 Jul 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी और मान्यता प्राप्त कालेजों में पी जी कोर्सों में दाखिले के लिए शुक्रवार को पहली कट आफ मेरिट जारी कर दी। मेरिट देखने के लिए सुबह से ही यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में विद्यार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


कट आफ मेरिट के जारी होते ही सभी विभागों में विद्यार्थियों और अभिभावकों की हलचल देखने को मिली। मेरिट में नाम आते ही कई विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं नाम नहीं आने के कारण कुछ विद्यार्थियों को मायूसी हुई।

मेरिट में नाम आने के बाद ही कई सारे विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में देरी नहीं की। वहीं विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचकर अपने बच्चों के दाखिला प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त दिखाई दिये।
विज्ञापन


कैंपस में स्थित जे के बैंक में  दाखिले के लिए लगाये जाने वाले डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए काफी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक पहुंचे। विवि के विभिन्न विभागों के स्टाफ सदस्य भी दाखिला प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त रहे।

पहली मेरिट के अंतर्गत आये विद्यार्थियों के दाखिले के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार और रविवार को भी यूनिवर्सिटी कैंपस को खुला रखा गया है। वहीं विद्यार्थी दोनों दिन कैंपस में पहुंचकर आसानी से अपना दाखिला करवा सकते हैं।

यूनिवर्सिटी द्वारा दूसरी कट आफ मेरिट इक्कीस जुलाई सोमवार को निकाली जाएगी। कैंपस में अपना मेरिट देखने के लिए पहुंची साक्षी रैना ने बताया कि उसका मेरिट में नाम नहीं आया है और वह दूसरी कट आफ मेरिट के आने का इंतजार कर रही है।

वहीं अपनी दाखिला प्रक्रिया करने में व्यस्त दिखाई दी सपना ने बताया कि उसे यकीन नही था कि उसका पहली मेरिट में नाम आ जाएगा। उन्होंने बताया कि वह आज ही अपने साथ सारे कागजात और डिमांड ड्राफ्ट बनाकर लायी थी कि अगर नंबर आएगा तो वह जल्द से अपना दाखिला करवाकर तनाव मुक्त हो जायेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें