फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर ठप हो सकती है पेट्रोल-डीजल की सप्लाई

Wed, 14 Sep 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में टैंकरों में तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घाटी में टैंकर चालकों पर हमले लगातार जारी है,इससे खफा टैंकर चालकों ने जल्द ही घाटी के लिए सप्लाई ठप करने पर विचार किया है। इसे वीरवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में सुनिश्चित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक टैंकर चालकों पर हमले जारी हैं।
पहले तो पत्थर फेंके जा रहे थे, लेकिन अब तो हद पार हो गई है। हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों ने टैंकरों पर पेट्रोल बम से हमला करके चालकों की जान से खेलने का प्रयास किया। इस बात को अब टैंकर चालक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

200 से ज्यादा टैकरों में तो़ड़फोड़

पेट्रोल-़डीजल की सप्लाई - फोटो : Demo Pic.
करीब 225 टैंकरों के शीशे पहले ही टूट चुके हैं। 100 से ज्यादा टैंकर चालक जख्मी हो चुके हैं, इन बातों को ध्यान में रखते हुए चालकों के हौसले पस्त हो रहे हैं और किसी तरफ से सुरक्षा नहीं मिलने के कारण वे घाटी जाने से परहेज करने लगे हैं। 

सिंह ने बताया कि लिथ पोरा, पंपोर के नजदीक जेके 01 आर 2909 टैंकर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। कुद के पास टमाटर मोड़ निवासी रमेश कुमार (चालक) ने टैंकर को घुमा लिया। उसके मुताबिक पेट्रोल बम टैंकर के केबिन में फेंका गया था, लेकिन वह टैंकर के पीछे लगा, जिससे टैंकर में आग लग गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें