फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा के मंत्री का बयान-घाटी में बकरीद पर कर्फ्यू दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन जरूरी था

Wed, 14 Sep 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Naeem Akhtar - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा है कि ईद पर कर्फ्यू लगाना दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन, लोगों की जान बचाने की खातिर यह जरूरी था।
विज्ञापन


मजबूरी में सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। वर्ष 2010 को दोहराने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। बकरीद के दिन हुर्रियत (एम) के मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया था। इसमें कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। कर्फ्यू के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने यूएन चलो मार्च का आह्वान किया था। 

पत्रकारों से उन्होंने कहा कि बकरीद पर कर्फ्यू लगाना किसी भी सरकार की बेहतर छवि नहीं प्रस्तुत करता, लेकिन, कानून व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखने के लिए ऐसा करना जरूरी होता है।
विज्ञापन


सरकार यूएन मार्च को किसी भी सूरत में विफल बनाने के लिए कटिबद्ध थी, ताकि किसी प्रकार की जान माल का अब और नुकसान न हो।

उन्होंने कहा कि दो महीने पहले घाटी में लोगों ने खुशी-खुशी ईद मनाई। तब मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हजरतबल भी गईं थीं। लेकिन, दो महीने बाद बदली हुई परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने की खातिर और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न पाए, इस वजह से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें