फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 300 करोड़ की हेरोइन तस्करी केस में इंटरपोल से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, आज हो सकता है खुलासा

Sat, 24 Oct 2020 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके से 300 करोड़ की हेरोइन बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब से छह गिरफ्तारियां करने के बाद पुलिस ने अब इंटरपोल से जुड़े एक शख्स को पकड़ा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा रैकेट बताए जा रहे इस केस में पुलिस ने आधिकारिक रूप से नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पकड़ा गया शख्स इंटरपोल से जुड़ा हुआ है। यह रैकेट पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को देशभर के अलावा दूसरे देशों में भी सप्लाई करता है। 

सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस शुक्रवार को जानकारी सार्वजनिक करने की तैयारी में थी, लेकिन इंटरपोल से जुड़े शख्स की गिरफ्तारी के बाद अब शनिवार को आधिकारिक रूप से खुलासा किया जा सकता है। पहले से गिरफ्तार पांच लोगों में दो आरोपियों का नाम दिल्ली धमाकों में शामिल रहा है। आरोपी तिहाड़ जेल में रह चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं, अखनूर से गिरफ्तार एक आरोपी किसी विभाग में दैनिक वेतन भोगी की सेवाएं दे रहा था। अरनिया में 20 सितंबर को बीएसएफ ने 300 करोड़ रुपये की हेरोइन और दो पिस्टल बरामद की गई थीं। 

इसके बाद पुलिस ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर छापे मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रैकेट के कुछ सदस्य पुराने तस्कर हैं, जिनके आतंकी हमलों से तार जुड़े होने का भी शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें