पौनी। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग सीमांत क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों की तरफ जा रहे हैं अगर वह चाहते हैं कि कहीं सुरक्षित स्थान पर उन्हें रहने के लिए शरण मिले तो वे उन लोगों का स्वागत करते हैं।
जिला रियासी में अनेक गुरुद्वारा हैं यह गुरुद्वारा इसलिए बनाए जाते हैं कहीं किसी भी इंसान को जरूरत हो या कोई आफत मुसीबत किसी भी पर आ जाए तो इंसान को इंसान के काम आना चाहिए। भारत व पाकिस्तान के बीच लड़ाई में हम सब भारतवासी एकजुट हैं। हम सब लोग डट कर दुश्मन देश का मुकाबला करेंगे अपनी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाएंगे । जिस को भी गुरुद्वारा में रहने के लिए जरूरत होगी उनके लिए गुरुद्वारे खुले हुए हैं। हमारे साथ संपर्क करें हम उनकी सेवा के लिए चौबीस घंटे बैठे हुए हैं।