फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की शिकायतों का तत्परता से हो समाधान : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को श्रीनगर में राबिता स्थित कार्यालय में जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधीनस्थों से कहा कि लोगों की शिकायतों का तत्परता से समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कई जन प्रतिनिधिमंडल, प्रतिनिधि और व्यक्ति शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। यहां मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी भी मौजूद थे। बांदीपोरा के अजास क्षेत्र के सदरकूट पायीन के निवासियों का प्रतिनिधिमंडल ने वुलर भूमि निवासियों को मुआवजे की मांग की। एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए रोकी गई सिफारिशों को जारी करने में देरी का मामला उठाया।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से जूनियर एनेस्थीसिया सहायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से लंबित चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और प्रमुख प्रोफेसर फैयाज अहमद नीका ने एनआरएलएम/यूईईडी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने गांदरबल में महिला सशक्तीकरण और रोजगार सृजन को बढ़ाने के बारे में बताया।
हब्बाकदल गणपतयार से जेहलम रिवरसाइड हाउस रिहैबिलिटेशन यूनियन ने झेलम नदी के किनारे विस्थापित भूमिहीन परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए भूमि आवंटन की मांग की। वहीं युवा समन्वय समिति, चट्टाबल के प्रतिनिधिमंडल ने खेल के बुनियादी ढांचे की आवश्यकता बताई। कई अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी उमर के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें