दरबार में सुबह 5 बजे से ही बाबा अच्चो देवस्थान पर बाबा के दर्शन के लिए आना शुरू हो श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव खोआडा-कलीठ में स्थित बाबा अच्चो देव स्थान पर मंगलवार को ऑल इंडिया राजपूत भाऊ बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। इसमें भाऊ बिरादरी के साथ-साथ अन्य बिरादरियों के डेढ़ लाख लोगों ने हाजिरी लगाकर बाबा अच्चो देव स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
मेल का आयोजन ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ की देखरेख में किया गया। मेल को सफल बनाने के लिए बिरादरी की युवा कमेटियों का अधिक योगदान रहा। सुबह 5 बजे से ही बाबा अच्चो देवस्थान पर बाबा के दर्शन करने के लिए भाऊ बिरादरी के लोगों के साथ-साथ अन्य बिरादरियों के लोग उमड़ते लगे। सुबह साढ़े पांच बजे से मेल का कार्यक्रम शुरू किया गया, इसमें पंडितों की तरफ से हवन करवाया गया। दोपहर 12 बजे सम्मानित समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिरादरी के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में 85 प्रतिशत अंक लेने वाले 60 बच्चों को सम्मानित किया गया। उसके साथ साथ बिरादरी के 70 लोगों को सम्मानित किया गया बिरादरी के जो लोग भारत सरकार में अच्छे पदों पर तैनात हैं। वहीं डोगरा कल्चर को आल इंडिया भाऊ बिरादरी हर मेल में प्रमोट करती है इस बार भी कलाकार सोनाली डोगरा जो जम्मू की बेटी है को बुलाया गया था जिसने डोगरी में भजन गा कर मेल की रौनक बढ़ाई और उनके साथ कलाकार रिंकू मानसर वाले भी थे। उन्होंने डोगरी भजन गाकर समा बांधा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह भाऊ ने बिरादरी के सभी लोगों का मेल को सफल बनाने के लिए आभार जताया। नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि इस बार की मेल में भंडारे का आयोजन बिरादरी के पलांवाला क्षेत्र के लोगों का था, जिन्होंने बहुत ही अच्छा बंदोबस्त किया था। मेल में बच्चों के मनोरंजन के भी पूरे इंतजाम किए गए थे। मेल के दौरान बिरादरी के लगभग 20 लोगों ने छोटे बच्चों के मुंडन करवाये।