फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र ने कहा- कोविड टीका लगा चुके लोगों को कोरोना संक्रमण से ज्यादा जोखिम नहीं

Mon, 24 May 2021 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उन्होंने कहा कि वैक्सीन सौ फीसदी कोरोना के खिलाफ सुरक्षा मुहैया नहीं करवाती लेकिन खतरे को कम करने का काम जरूर कर रही है।
विज्ञापन
Jitendra Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड वैक्सीन लगाने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से ज्यादा जोखिम नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वैक्सीन सौ फीसदी कोरोना के खिलाफ सुरक्षा मुहैया नहीं करवाती लेकिन खतरे को कम करने का काम जरूर कर रही है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि वैक्सीन का फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। इसलिए अपनी बारी आने पर प्रत्येक नागरिक को कोविड वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी कोरोना संक्रमण हो रहा है। वह स्वयं इसका उदाहरण हैं, लेकिन सकारात्मक बात यह है कि वैक्सीन लगाए हुए व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के बाद गंभीर लक्षण नहीं होते।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया हुआ है। अभी तक 18 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। टीका लगने के बाद बहुत हद तक सुरक्षा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें