वार्ड नंबर तीन में स्वास्थ्य शिविर मंं लोगों की जांच करतेडडाक्टर। स्त्रोत संगठन
जम्मू। वार्ड नंबर तीन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर ढक्की सराजन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आए हुए लोगों की ब्लड प्रशर, शुगर की जांच कर दवाएं दी गईं।
शिविर में डा. संजय भसीन व उनकी टीम ने आए हुए लोगों को उचित परामर्श देकर कहा कि वह अपने स्वास्थ्य का नियमित तौर पर ख्याल रखें। यहां पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों के आयुष्मान कार्ड अपग्रेड किए गए। इस मौके पर पूर्व पार्षद नरोत्तम शर्मा, कुलदीप शर्मा, सरोज गुप्ता, राजिंदर शर्मा, कैलाश चौधरी, राजेश निश्चल, अखिल गुप्ता, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे। ब्यूरो