फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: छह महीने बाद रिहा हुए सज्जाद लोन समेत तीन नेता, महबूबा-उमर अभी भी हिरासत में

Thu, 06 Feb 2020 12:23 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सज्जाद गनी लोन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पीपुल्स कांफ्रें स के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सज्जाद गनी लोन तथा पीडीपी नेता वाहिद पारा को बुधवार को रिहा कर दिया गया। दोनों नेता छह महीने से अधिक समय से हिरासत में थे। अब 13 नेता एमएलए हॉस्टल में बंद हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर देर शाम श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद पीडीपी नेता अब्दुल कयूम वानी को भी रिहा कर दिया गया। तीन पूर्व मुख्यमंत्री नेकां प्रमुख डॉ. फ फारूक अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला तथा पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती अभी भी हिरासत में हैं।

माना जा रहा है कि विश्वास बहाली के तहत इन नेताओं को भी इस सप्ताह के आखिर तक रिहा किया जा सकता है। फारूक को पीएसए के तहत 17 सितंबर को निरुद्ध किया गया था। बाद में 16 दिसंबर को तीन महीने के लिए पीएसए बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


लोन भाजपा-पीडीपी सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री थे। अनुच्छेद 370 हटने से पहले कश्मीर में भाजपा के लिए कई मौकों पर संकटमोचक की भूमिका निभा चुके हैं। वाहिद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के करीबी सहयोगी हैं। रविवार से अभी तक आठ नेता रिहा किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें