फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग ने जेसीबी और टिप्पर सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़िया। उपजिला खौड़ की पंचायत बरडोह में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी और टिपर सीज कर दिए। समाजसेवी सुरेश शर्मा ने बताया की खनन माफियाओं की तरफ से अवैध खनन किया जा रहा था। बरडोह के लोगो के कई बार मना करने पर भी खनन किया जा रहा था। बरडोह के लोगों ने खनन विभाग को शिकायत की। बुधवार को खनन विभाग के जिला अधिकारी राकेश कुमार ने विभाग की टीम के साथ बरडोह गांब में कार्रवाई की। इसमें जेसीबी जेके-02 सीसी- 8857 और टिपर जेके-02 सीजे- 7577 सीज कर दिया। उसके बाद दोनों वाहन बॉर्डर पुलिस ने जब्त कर ली। विभाग की ओर से खनन विभाग जिला अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। जिससे गांव के लोगों को राहत मिली है। इस मौके पर सुपरवाईजर वरिंदर सिंह और अन्य अधिकारी राजीव शर्मा, रवि कुमार, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, विकी कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें