फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की लीकेज रुकवाने को सड़कों पर उतरे लोग

Wed, 06 Aug 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के झंडे तले बुधवार को जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की किल्लत और पानी की लीकेज को रोकने के लिए कदम न उठाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और पीएचई मंत्रालय का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन


मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने इस अवसर पर कहा कि एक तरफ लोग पेयजल की किल्लत का सामना कर रहे हैं। वहीं पीएचई विभाग के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद भी पानी की लीकेज को नहीं रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएचई किल्लत को दूर करने के लिए जल्द चिनाब परियोजना पर काम शुरू होना चाहिए। प्रदर्शन में डा. शाम स्वरूप, मंजीत कुमार, विनोद सुरी, राजिंद्र वर्मा, मोहन लाल शर्मा, पप्पू कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें