फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः दो बिल्डिंगों पर निगम ने लगाई सील

Wed, 06 Aug 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वर्जी विंग की टीम ने बुधवार को गांधीनगर और शास्त्री नगर में दो इमारतों को सील कर दिया है। निगम की टीम ने यह कार्रवाई पुलिस को साथ मिलकर की है। इन इमारतों को बिना अनुमति के व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया था।
विज्ञापन


नगर निगम को सूचना मिली कि गांधीनगर इलाके में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से निर्माण किया गया है। निगम के उच्चाधिकारियों ने खिलाफ वर्जी विंग की टीम को मौके पर भेजा और पता लगवाया। जांच में सामने आया कि गांधीनगर प्लाट नंबर 31-ए में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से निर्माण किया है, जिसका व्यवसायिक इस्तेमाल किया जाना था।

टीम ने पुख्ता जानकारी के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। इसी तरह शास्त्री नगर में प्लाट नंबर 4 में जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल की ओर से जारी स्टेट्स क्यू आर्डर का एक परिवार की ओर से उल्लंघन किया गया था, जिसे कोर्ट की अवमानना समझते हुए टीम ने इमारत को सील कर दिया। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में निगम के एक्ट के खिलाफ कोई निर्माण न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें