फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों के सत्यापन को प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली के धार झेंखर के लोगों ने मतदाता सूचियों के सत्यापन की मांग पर शुक्रवार को जिला सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शकारियों ने बाहरी जिलों में रहने वाले लोगों के नाम धार झेंखर की मतदाता सूचियों, राशन कार्ड, चौकीदारा में शामिल करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने कच्चे कमरा को दर्शाते चित्रों सहित दस्तावेज मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सार्वजनिक कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे धार झेंखर पंचायत के सरपंच मदनलाल और नायब सरपंच मालूराम ने कहा कि गरीब लोगों की आरबीए श्रेणी के लाभ को छीना जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से जम्मू, कठुआ और अन्य जिलों में रहने वाले लोगों के नाम राशन कार्ड, मतदाता सूचियों में शामिल किए गए हैं, जिससे वे आरबीए का लाभ ले रहे हैं।

स्थानीय गरीब परिवार इस लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में यहां ऐसे लोग वोट डालने आए, जिनको स्थानीय लोगों ने कभी नहीं देखा था। वे देखने से ही काफी रसूख वाले लग रहे थे।

उन्होंने ऐसे लोगों के झेंखर गांव के मतदाता बनने पर सवाल खड़ा किया। पूरी पंचायत ने इस बात की पड़ताल शुरू की तो कई रोचक तथ्य सामने आए। जिसने भी यहां पर एक दो मरले भूमि ली है।
विज्ञापन


वह कच्चा कोठा बनाकर यहां का निवासी दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब बीएलओ और टीएसओ के ध्यान में कैसे नहीं आया। ग्रामीणों ने जिला विकास आयुक्त से मांग की है कि वे इस मामले में उचित कदम उठाएं।

ऐसा न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बाद में प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त को समस्याओं से अवगत करवाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर पंच संसार चंद, पंच भोली देवी, साधू राम, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, सरूप सिंह, जसबीर सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें