फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरा साहिब में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मीरा साहिब। कस्बे में बिजली की अघोषित कटौती को लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। मीरा साहिब ब्लाक के अधीन कई गांव में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त में आई बाढ़ के बाद मीरा साहिब का ग्रिड स्टेशन जलभराव के बाद बंद पड़ा है, लेकिन अभी तक बिजली विभाग द्वारा इसे दोबारा चालू नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति फिलहाल पुराने ग्रिड स्टेशन के माध्यम से की जा रही है, जिस पर अधिक लोड पड़ने के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे कस्बे और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाज सेवक वरुण शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंद पड़े ग्रिड स्टेशन को जल्द से जल्द चालू किया जाए तथा क्षेत्र में सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। प्रवीण बोगियां ने कहा कि सरकार की और बंद की गई एमनेस्टी योजना को आरंभ किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें