फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री भाड़ा कम न करने पर जताया रोष

Mon, 26 Jan 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के दाम कम होेने के बाद भी यात्री किराए में कमी न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जिला प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव दिगवां में एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी कटौती की है, लेकिन वाहन मालिक यात्रियों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किराए कम नहीं किए गए तो वे व्यापक आंदोलन चलाएंगे।

प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व कर रहे अनुज ने कहा कि पिछले पांच महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दस से बारह रुपये की कमी आई है। लेकिन न तो बस यूनियन और न ही परिवहन विभाग ने किराए कम करने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी दामों में इजाफा होता था तो बस यूनियन एकदम से मुखर होकर किराए बढ़ाने के लिए चक्का जाम तक कर देती थी।

उस समय उन्हें अपने परिवार नजर आते और विभाग भी उनकी हां में हां मिलकर किराए में बढ़ोतरी को राजी हो जाता था। वहीं वरुण शर्मा ने कहा कि क्या यात्रियों के परिवार नहीं होते?

अब कोई बस यूनियन किराए कम करने के लिए आगे क्यों नहीं आई और विभाग भी पिछले पांच महीनों से किसी राह देख रहा है। बारह रुपये कीमतों में कमी आई है, लेकिन किराए वही हैं। किसी को भी किराए कम करने की याद क्यों नहीं आई?
विज्ञापन


कहा कि  जिला प्रशासन ने यदि किराए कम नहीं किए तो वे उग्र रुख अपना लेंगे। इस मौके पर पवन सिंह, कार्तिक कुमार, बृजेश आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें