फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं की तिथि आगे करने पर रोष

Sat, 18 Oct 2014 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन परीक्षाओं को अक्तूबर नवंबर के बदले मार्च-अप्रैल में करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को चिनाब ग्रुप आफ सिविल सोसाइटी द्वारा पुराने बस अड्डा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रधान चिनाब ग्रुप आफ सिविल सोसायटी नसीर खौड़ा ने कहा कि आज का प्रदर्शन सिविल सोसायटी बार एसोसिएशन, आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन आदि कई छात्र संगठनों द्वारा मिलकर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इनका कहना था कि यहां के बच्चे जहनी तौर पर अक्तूबर-नवंबर में परीक्षाएं देने के लिए तैयार होते हैं और अगले महीनों में जम्मू एनटरेंस की तैयारी करने जाते हैं, लेकिन सरकार ने फरमान जारी कर दिया कि परीक्षाएं मार्च अप्रैल में होंगी।

यह बिल्कुल मंजूर नहीं। एआईएसएफ डोडा प्रधान अनकुल जैन ने कहा कि सरकार अपने फैसले पर दोबारा विचार करें और परीक्षाओं को नवंबर दिसंबर में ही कराया जाए। ताकि अगले पांच-छह महीने बेकार नहीं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें