जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के बाद जहां हर तरफ जिंदगी हाल बेहाल है, वहीं हर तरफ से पीड़ितों के समर्थन में भी लोग खड़े होने लगे हैं। इसी कड़ी में जम्मू वासियों ने बाढ़ प्रभावितों के प्रति हमदर्दी और संवदेना जताते हुए आगामी त्यौहार नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
इसके चलते कुछ ही दिनों में बाद शुरू होने वाले नवरात्रों के दौरान इस बार जम्मू में पुरानी रौनक कम ही देखने को मिलेगी। घाटी में आई बाढ़ ने सैकडों लोगों की जान ले ली तो लाखों को दरबदर कर दिया है।
ऐसे में अपने इन्हीं भाइयों के प्रति हमदर्दी जताते हुए जम्मू संभाग के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने आगामी त्यौहारों को अत्यंत सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है।