श्रीनगर में पिछले चार दिनों के दौरान एटीएम से 243.44 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। बुधवार को उपायुक्त शाहिद चौधरी ने बताया कि जिले में आम नागरिकों की सहायता के लिए 1166 मेडिकल दुकानें खुली हुई हैं।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, पिछले चार दिनों में एटीएम से 243.44 करोड़ रुपये आम आदमियों ने निकाले। जनता की मांग को देखते हुए सभी एटीएम को फिर से भरा जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हम हर व्यक्ति की समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि हमारे सहयोगियों की पूरी टीम आम आदमी की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के टेलीफोन पूरी तरह कार्य कर रहे हैं।