जिला विकास आयुक्त पुंछ तारिक अहमद जरगर के समक्ष मंडी तहसील के गांव लोरन में लोगों ने जनसमस्याओं को उजागर किया। डीसी के जनता दरबार में लोरन,बटलकोट,पलेरा,चिखड़ीबन,मोरबन सहित आस पास के दर्जन भर गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया।
क्षेत्र की जनसमस्याओं बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की किल्लत, शिक्षा संस्थानों में उचित सुविधाएं न होना, ग्रामीण क्षेत्रों की बरसों से निर्माणाधीन सड़कों के काम पूरा न होना आदि को उजागर किया। जिस पर जिला विकास आयुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश जारी किए।
आज दोपहर बाद जिला विकास आयुक्त पुंछ तारिक अहमद जरगर अपने साथ पीएचई, पीडब्लयूडी, ग्रामीण विकास विभाग, पीएमजीएसवाई, खाद्य एवं जनवितरण विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, राजस्व विभाग आदि के जिला अधिकारियों को साथ लेकर लोरन पहुंचे। जनता दरबार में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।