फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की नई शुल्क व्यवस्था से लोगों में रोष

Fri, 03 Mar 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बैंकों की शुल्क वसूली से रोष - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बैंकों में लेनदेन की प्रक्रिया में डिजिटल तरीकों को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ बैंकों की ओर से सेवा शुल्क में बढ़ोतरी करने से ग्राहकों में काफी रोष है। ग्राहकों का कहना है कि डिजिटलीकरण होने में वक्त लगेगा, ऐसे में बैंकों की ओर से बढ़े शुल्क से लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


जिस व्यक्ति को अलग-अलग लोगों को पैसे भेजने हैं तो उन्हें उस पर भी शुल्क देना पड़ेगा। ऐसे में बैंकों से होने वाले ट्रांजेक्शन से लोग मुंह मोड़ सकते हैं। बैंकों में नई व्यवस्था पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।  बैंकों में नई व्यवस्था में सेवाओं पर शुल्क में संशोधित बढ़ोतरी की जा रही है।

हालांकि, अभी कुछ ही बैंकों में यह व्यवस्था लागू हुई है। लेकिन अन्य बैंकों में भी यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें बैंक में ग्राहक हर माह जमा या निकासी के रूप में चार ही बार निशुल्क ट्रांजेक्शन कर सकता है। इसके बाद ट्रांजेक्शन पर चार्जेज वसूले जाएंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें