जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात में जहां प्रशासन अब पाबंदियों में ढील दे रहा है। इससे लोगों को राहत है लेकिन बैंक लोगों को किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं हैं। जो लोग समय पर ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाए हैं उन पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। बैंक के इस रवैये से लोग परेशान हैं।
श्रीनगर में एक सरकारी मुलजिम ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि हाल ही में मैने गाड़ी खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था। हालात खराब होने के कारण इस महीने की ईएमआई नहीं भर पाया। सरकारी मुलाजिम होने के कारण फोन चलता था, एक दिन बैंक से फोन आया कि ईएमआई नहीं भरने पर जुर्माना भरना पडे़गा। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि हालात सामान्य नहीं होने के कारण ईएमआई नहीं भर पाया था, लेकिन अब डर लग रहा है कही बैंक ने जुर्माना तो नहीं लगा दिया है।