पंचायत हल्का डेरली, अगलीधार और रजवालता के ग्रामीणों ने सरकार से सैलना अगलीधार मार्ग पर फौरन तारकोल डालने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। इसके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।
रामचंद, छैलाराम, करनैल सिहं, देसराज, ज्ञान चंद आदि ने बताया कि डेरली अगलीधार मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई ने कई साल पहले शुरू किया था। लेकिन आज तक सड़क का काम मुकम्मल नहीं हो पाया है।
नतीजतन ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं सैलना-डेरली मार्ग की हालत भी काफी खराब हो चुकी है।
कई वर्षों से मरम्मत न होने से तारकोल जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। वर्तमान में मिनी बस सेवा अगलीधार के बजाए डेरली गांव तक ही जा रही है।
उन्हाेंने सरकार से मांग करते हुए ग्रामीणों की आने-जाने की समस्या को दूर करने के लिए फौरन सैलना अगलीधार मार्ग पर तारकोल बिछाई जाए।
उन्होंने थडाकल्बाल-सैलना मार्ग के विस्तारीकरण की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में इस मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है।
लेकिन सरकार ने न तो सड़क की हालत में कोई सुधार किया है और न ही विस्तारीकरण। वर्तमान में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लिहाजा हर समय हादसा होने का डर बना रहता है।