संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री गुरु रविदास भवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे।
श्री गुरु रविदास ट्रस्ट आरएस पुरा के प्रधान श्याम लाल कुंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। गुरु रविदास ट्रस्ट आरएस पुरा के प्रधान श्याम लाल कुंडल ने कार्यक्रम के लिए श्री गुरु रविदास ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। पूर्व सरपंच किशोर कुमार, सेवानिवृत्ति सूबेदार बाबा राम सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे और गुरु रविदास महाराज को महान संत करार दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ट्रस्ट के अजय कुमार, सुदेश कुमार गोगी, चमन लाल अत्री, मोहन लाल कुंडल, बाबा राम, जनक राज आदि मौजूद रहे।