फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिका माता के दरबार में लोगों ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पहले चैत्र नवरात्र पर नगर के वार्ड तीन स्थित श्री कालिका माता मंदिर में सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाछ प्राप्त किया। इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मंदिर में लोगों का आना शुरू हो गया था। दिन बढ़ने के साथ ह सुबह आठ बजे तक काफी लोग मंदिर में पहुंच चुके थे दस बजे के करीब मंदिर में आने वाले लोगों की संख्या में एकदम से बढ़ोत्तरी हुई। इस कारण मंदिर कमेटी के लोगों ने भक्तों को कतारों में खड़ा किया और बारी-बारी से माथा टेकने के लिए भीतर भेजा गया। शाम पांच बजे के भक्तों का मंदिरों में आना जारी रहा है। गौरतलब है रहे कि कालिका माता के प्रति नगर तथा आसपास के ग्रामीणों में काफी आस्था है। नवरात्र के साथ ही हर मंगलवार को मंदिर में लोग माता के पवित्र तथा प्राकृतिक पिंडी के दर्शनों को पहुंचते है। मौजूदा समय में पंडित बलवंत राज व भास्कर के परिजन मंदिर में पूजा करते हैं। मंदिर में आने वाले लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें