फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पार्किंग न होने से लोग, दुकानदार परेशान

Fri, 24 Jan 2025 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी के दौरान वाहन खड़े करने के लिए नहीं मिलती जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
सांबा। कस्बे में पार्किंग की व्यवस्था न होने से दुकानदारों के साथ ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि बाजारों में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहने से जाम की स्थिति भी बन रही है।
लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। बाजारों में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें रहती हैं। कई बार ग्राहक समान खरीद रहा होता है, इसी दौरान पुलिसकर्मी सीटी बजाना शुरू कर देते हैं। उसे वाहन को बाहर निकालने के लिए कह दिया जाता है। इसके अलावा कई बार मरीज के लिए एंबुलेंस के आने जाने से भी दिक्कत बन जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विकास डोगरा ने कहा कि हम अपने परिजन के साथ बाजार में खरीदार के लिए जाते हैं, तो वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलती है। कई बार तो पुलिसकर्मी वाहन लगाने ही नहीं देते हैं। जल्दी-जल्दी सामान खरीद कर निकलना पड़ता है।
नरेश अंबा ने कहा कि पार्किंग के नहीं होने से ग्राहक परेशान रहता है। वाहन बाजार में खड़े करने पड़ते हैं। इस दौरान बड़े वाहन की टक्कर से नुकसान की आशंका बनी रहती है। बाजार में जाम से भी सभी परेशान हैं।
लिंक मार्ग बाजार के दुकानदार सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रशासन से कस्बे में पार्किंग की व्यवस्था की मांग की है, लेकिन अब तक उचित कदम नहीं उठाया गया है। इससे दुकानदारों के साथ ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बें में पार्किंग के लिए हमने प्रशासन को चार स्थानों के बारे में बताया था, ताकि भूमि चिन्हित की जा सके। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे आम लोगों के साथ दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
- तेजिंदर सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल

पार्किंग के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया है। उपायुक्त को भी बताया गया है। शीघ्र ही दोनों स्थानों को देखकर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
जोध राज, सीइओ, नगर परिषद, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें