विजयपुर। हाई सेकेंडरी स्कूल में नगर पालिका कमेटी विजयपुर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सतिंदर कौर, विद्यार्थियों, टीचरों और स्टाफ ने भाग लिया। इस मौके पर नगर पालिका कमेटी के ईओ रंजीता शर्मा ने विद्यार्थियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। संवाद