फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मवेशियों के मृत पाए जाने से भड़के लोग, हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। राजोरी राष्ट्रीय राजमार्ग के राय सयोट गांव में दो मवेशियों के मृत और तीन के घायल अवस्था में पड़े होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने हाईवे पर धरना देते हुए नारेबाजी की। एक घंटे तक सड़क जाम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उप जिला चौकी चोहरा के गांव राय सयोट के मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह पर मवेशियों के घायल होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद अखनूर और चौकी चोहरा पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है तस्करी कर ले जाए जा रहे मवेशियों की मौत होने पर उसे बीच रास्ते में ही छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में किसी भी वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं किया है। इसकी जांच की जा रही है। चौकी चोहरा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे की आरोपियों और उसके वाहनों की पहचान हो गपाए। प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर घरना दे करके प्रशासन और पुलिस से मांग की किन परिस्थितियों में मवेशी मारे गए और इस मामले में कौन लोग शामिल हैं। उनका कहना है क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी जारी है। पुलिस को इस को लगाम लगने के लिए कडे़ कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा पुलिस को इस मामले में लोगों की पहचान कर के कड़ी सजा देनी चाहिए। चौकी चोहरा चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अंकुज भगत ने बताया दो मवेशी मारे और तीन अन्य मिलने पर विवाद पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें