म्यूनिसिपल एंड अर्बन लोकल बॉडी पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि फाइनेंस विभाग की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते पेंशनर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्याओं के हल के लिए विभाग की ओर से कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है नतीजतन उन्हें खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इस मौके पर बीएस जम्वाल, जेआर शर्मा, केजी खजूरिया, बीएन भट्ट, वाईएस जम्वाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।