फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की और बातचीत के लिए अमन जरूरी : महबूबा मुफ्ती

Tue, 27 Dec 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत की अवाम से अमन के लिए माहौल बनाने में सहयोग मांगा है। पुलवामा में विकास परियोजनाओं का काम शुरू करवाने पहुंचीं महबूबा ने कहा कि तरक्की और बातचीत के लिए अमन जरूरी है। सरकार के पास ढेरों विकास योजनाएं हैं, लेकिन, इन योजनाओं पर अमल के लिए माहौल चाहिए।
विज्ञापन


उसे बनाने में अवाम को सहयोग करना होगा। महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अवाम पर दोहरी जिम्मेदारी है। उसे न सिर्फ जम्मू-कश्मीर में तरक्की के रास्ते खोलने में हाथ बंटाना है बल्कि जम्मू-कश्मीर में अमन का माहौल बनाकर भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्तों में भी सुधार लाना है।

महबूबा ने कहा, रियासत में अमन रहने से पड़ोसी मुल्क के साथ देश के रिश्तों पर अच्छा असर पड़ता है। इन रिश्तों में सुधार से ही रियासत मुश्किलों के दौर से बाहर निकल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई योजनाओं की हुई शुरूआत

महबूबा मुफ्ती ने छात्राओं को सौंपी चाबियां - फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर हिंसा से नुकसान का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि समाज के हर वर्ग ने नुकसान झेला है। यह बेहद खेदजनक है। रियासत में विकास परियोजनाएं समय से पूरी नहीं हो पा रहीं हैं। जबकि सरकार ने व्यापक विकास के कार्यक्रम तैयार किए हैं।

इससे पूर्व महबूबा ने रामब्याड़ा-रोमशू नाले पर 40 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले पुल का नींव पत्थर रखा। उन्हाेंने कई अन्य निर्माण कार्य भी शुरू करवाए। पुलवामा दौरे के दौरान महबूबा ने महिला डिग्री कालेज पुलवामा में सरकारी योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी की चाबियां भी वितरित कीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें