फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: उमर अब्दुल्ला बोले, कांग्रेस शर्त माने तो सोच सकते हैं जम्मू-कश्मीर में गठबंधन

Sun, 17 Mar 2019 06:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीडर उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस से गठबंधन के लिए प्रस्ताव मिला है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लगातार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में गठबंधन के लिए चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि "यह सच है कि हमें कांग्रेस से गठबंधन के लिए (जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए) प्रस्ताव मिला था। लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा है कि कश्मीर की 3 सीटों पर केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार ही होंगे।" 
 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि "अगर उन्हें (कांग्रेस) यह शर्त मंजूर होगी, तो हम अन्य सीटों के बारे में बात कर सकते हैं। देखते हैं कि हमें क्या प्रतिक्रिया मिलती है।"
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं, मैं मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा (जम्मू-कश्मीर में), उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे। वह युवा है, मैं बूढ़ा हो गया हूं, मैं इन युवाओं की तरह नहीं चल सकता।"
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें