फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनल के दोनों तरफ होगी पीडीपी: मुफ्ती

Wed, 17 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि टनल के उस पार भी पीडीपी की लहर दिखी। खुशी है कि टनल के इस पार भी पीडीपी की लहर है। जम्मू और कश्मीर के बीच खाई पाटने की कवायद में जुटी महबूबा ने बुधवार को शहर में तीन जनसभाएं की और अंतिम चरण के चुनाव में जीत की कील ठोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पिछले पांच साल जम्मू को दिए हैं। ताकि जम्मू और कश्मीर के बीच जो गलतफहमियां पैदा की गई हैं, उनको दूर किया जाए। शहर के गुर्जर नगर, तालाब खटिकां और चांद नगर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि अब तक के हुए चुनाव में पीडीपी को जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

67 सीटों के लिए चुनाव हो चुका है और मिल रही जानकारी के अनुसार, पीडीपी को 41 सीटें मिल चुकी हैं। कभी ऐसा वक्त था कि पीडीपी सिर्फ कश्मीर खित्ते में ही थी, लेकिन अब जम्मू खित्ते में भी पार्टी का वजूद मजबूत हो गया है। क्योंकि पार्टी की नीतियों को लोग समझ रहे हैं। लोग जान चुके हैं कि पार्टी धर्म और जातपात के नाम पर राजनीति नहीं करती।
विज्ञापन


पार्टी ने सभी समुदाय को साथ लेकर काम किया है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 50 से अधिक सीटें चाहती है। ऐसा तभी होगा, जब बची हुई 20 सीटों में से पार्टी को 10 से अधिक सीटें मिलेंगी। यह भी कहा कि सब जानते हैं कि अगली सरकार पीडीपी की बनेगी और पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जितनी सीटों पर बढ़त ली थी, उतनी सीटें पार्टी के खाते में आ चुकी है। अगले मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद होंगे। महबूबा ने कांग्रेस पर जमकर वार किया और नेशनल कांफ्रेंस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ राज्य में ही नहीं, बल्कि देशभर में हार का सामना करना पड़ा है।

उसके बुरे कर्मों और भ्रष्टाचार ने उसे शिकस्त दी है। नेशनल कांफ्रेंस पर प्रहार करते हुए कहा कि छह साल तक कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चलाई और राज्य को जमकर लूटा। अब जब हार दिख रही है कि दोनों दल एक दूसरे को पानी पी-पीकर गालियां दे रहे हैं। लोग इन दलों के बहकावे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें