फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पुलिस और पीडीपी कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, जानें क्या थे कारण

विज्ञापन
प्रदर्शनकारी पीडीपी कार्यकर्ताओं को रोड से किनारे करते पुलिस जवान। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। नए भूमि कानून को जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ धोखा बताते हुए बुधवार को पीडीपी कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली को बाजार की तरफ ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हल्की धक्का-मुक्की के बाद रोक दिया। पार्टी ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ निकली रैली में पीडीपी नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाहरी राज्यों के लोगों को बसाने की साजिश है। इसी लिए भाजपा ने नया भूमि कानून लाया है।
विज्ञापन

पार्टी महासचिव एवं पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी की अगुवाई में पार्टी के संभागीय मुख्यालय गांधीनगर में तिरंगें झंडों और पार्टी के ध्वज को हाथ में लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि उनका प्रदर्शन भाजपा और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हैं। भाजपा जम्मू कश्मीर के लोगों को धोखे पर धोखा देकर गुमराह कर रही है। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
पीडीपी कार्यकर्ता मोहम्मद अमीन ने कहा कि पीडीपी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने देश भारत से प्यार करते हैं। स्कूल के दिनों से ही तिरंगा झंडे का सम्मान कर रहे हैं। भाजपा सियासी लाभ के लिए पीडीपी पर राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं। पीडीपी कार्यकर्ताओं की रैली ने बाजार की तरफ जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हल्की धक्का मुक्की के बाद रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें