फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर सुनवाई: उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट विशेष राज्य के दर्जे को बहाल करेगा- महबूबा मुफ्ती

Tue, 26 Apr 2022 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जताई कि सर्वोच्च न्यायालय जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जे को बहाल करेगा और इसे हटाने के बाद प्रदेश में लागू किए गए सभी कानूनों को पलट देगा।
विज्ञापन
PDP President Mehbooba Mufti - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुच्छेद 370 को हटाने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों के बाद सुनवाई हो सकती है। इस पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जताई कि सर्वोच्च न्यायालय, जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जे को बहाल करेगा और इसे हटाने के बाद प्रदेश में लागू किए गए सभी कानूनों को भी पलट देगा।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा 'एक राज्य के कानूनी और संवैधानिक विशेष दर्जे को छीनकर उसे दो भागों में बांट दिया गया। उसे अधिकारविहीन बना दिया गया। फिर भी सुप्रीम कोर्ट को मामले को सूचीबद्ध करने में तीन साल लग गए। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट न केवल अनुच्छेद 370 को फिर बहाल करेगा, बल्कि इसे हटाने के बाद यहां लागू किए गए सभी अवैध कानूनों को भी पलट देगा।'

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं पर गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई में सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश ने सोमवार को कहा है कि वह याचिका पर सुनवाई के लिए मामले को जुलाई में सूचीबद्ध करने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ वकील शेखर नाफड़े और पी चिदंबरम ने विधानसभा सीटों के परिसीमन का हवाला देते हुए जल्द सुनवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करके इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। जम्मू कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए के तहत एक विशेष दर्जा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें