फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी विधायक ने उपसभापति पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Thu, 28 Aug 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र के तीसरे दिन बुधवार को पीडीपी के राजपुरा से विधायक सैयद बशीर अहमद शाह उपसभापति के व्यवहार से आग बबूला हो सदन से बाहर निकल गए। सदन छोड़ने से पहले उन्होंने उपसभापति सरताज मदनी, जोकि पीडीपी के हैं, पर आरोप लगाया कि अपनी पार्टी का होने पर भी उन्हें वह सदन में अपना सवाल रखने का मौका नहीं देते।
विज्ञापन


बशीर काफी क्रोधित हो गए और जाते जाते अपनी ही पार्टी पर उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े पांच सालों के उन्हें नजरअंदाज करने के साथ साथ अपमानित भी किया गया। इसी दौरान नेशनल कांफ्रेंस के नासिर असलम वानी ने पीडीपी सीनियर अब्दुल रेहमान वीरी को सैयद बशीर अहमद शाह का हवाला देते हुए सदन में टिपणी करते हुए कहा कि पहले तो इनका मैंडेट खा गए अब सवाल भी।

गौरतलब है कि पीडीपी द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजपुरा से बशीर के बदले जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष हसीब दराबू को पार्टी मैंडेट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें