फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी नेताओं ने महबूबा से मिलने की मांगी अनुमति, राज्यपाल को भेजा पत्र

Tue, 29 Oct 2019 09:14 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
पीडीपी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक से अनुमति मांगी है। इस संदर्भ में पीडीपी के पूर्व महासचिव वेद महाजन ने श्रीनगर के डीसी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


वेद महाजन के अनुसार जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की सोमवार को बैठक हुई जिसमें राज्य के सियासी हालात पर मंथन किया गया। इस अवसर पर यह फैसला लिया गया कि पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए श्रीनगर में नजरबंद चल रहीं पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की जाएगी। 

ऐसे में सायं चार बजे पीडीपी के पूर्व महासचिव वेद महाजन ने श्रीनगर के जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को अनुमति के लिए पत्र भेज दिया है। महाजन के अनुसार पत्र में आग्रह किया गया है कि जल्द पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की अनुमति प्रदान की जाए। 
विज्ञापन


महाजन ने बताया कि जिस दिन के लिए भी अनुमति मिलती है, पार्टी नेताओं का शिष्टमंडल महबूबा मुफ्ती से मिलने के लिए श्रीनगर रवाना हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि छह अक्तूबर को राज्यपाल ने पीडीपी नेताओं को महबूबा से मिलने की अनुमति दी थी लेकिन यह दौरा टल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें