नवाकदल मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जुनैद सहराई
- फोटो : सोशल मीडिया
पीडीपी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर नाजिर इट्टू सोमवार को हुर्रियत चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहरई के घर पहुंचे। वहां उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए उनके बेटे हिजबुल कमांडर जुनैद सेहरई की मौत पर दुख जताया। मालूम हो श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जुनैद सहराई मारा गया था।
29 वर्षीय जुनैद सहराई सैयद अली शाह गिलानी के बाद तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन बने मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा था। साल 2018 के मार्च महीने में जुमे की नमाज के बाद जुनैद लापता हो गया था। इसके बाद वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था। जुनैद कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर मार्च 2018 में हिजबुल में शामिल हो गया था। यह काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।