फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी के जम्मू दफ्तर पर भीड़ ने किया हमला, दी गालियां और लगाया तिरंगा

Sat, 24 Oct 2020 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पीडीपी नेता फिरदौस टाक - फोटो : ani
विज्ञापन

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा है कि शनिवार को जम्मू में उसके पार्टी दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया और तिरंगा फहराया। पीडीपी नेता फिरदौस टाक ने कहा कि भीड़ ने दफ्तर में मौजूद लोगों को गालियां दीं और हमारे साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने जबरदस्ती तिरंगा लगाने की कोशिश की। फिरदौस ने कहा कि स्पष्ट तौर पर वे दक्षिणपंथी थे क्योंकि उन्होंने एक खास रंग के कपड़े पहने हुए थे।

विज्ञापन

 



टाक ने कहा कि भीड़ में शामिल लोगों ने उन्हें धमकी दी कि वे कल फिर आएंगे और दफ्तर को गिरा देंगे। उन्होंने कहा, ''हमने प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की, मैंने व्यक्तिगत तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से संपर्क किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।''
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें