रियासत में विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी सियासी दल जोरशोर से जुटे हैं, लेकिन उम्मीदवार घोषित करने में पीडीपी सबसे आगे हैं। पीडीपी अब तक 64 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है।
वहीं, कांग्रेस और भाजपा ने अभी एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि पार्टी ने विधानसभा की कुल 87 सीटों में से 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द की दी जाएगी ताकि उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों में काम कर सकें और विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाने की स्थिति में आ सके।