फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: भर्ती घोटालों से हुआ  प्रशासन के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश- महबूबा मुफ्ती

Wed, 14 Dec 2022 10:56 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि शून्य भ्रष्टाचार का दावा करने वाले कहां हैं। बेलगाम होकर हमारे नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। बेशर्म तरीके से भ्रष्टाचार ने इन प्रक्रियाओं को धुंधला कर दिया है।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि एक तरफ जम्मू-कश्मीर प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा कर रहा है, लेकिन एक के बाद एक भर्ती घोटालों का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। नए कश्मीर में एक के बाद एक भर्ती घोटालों से जम्मू-कश्मीर प्रशासन के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो रहा है।

विज्ञापन


महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, शून्य भ्रष्टाचार का दावा करने वाले कहां हैं। बेलगाम होकर हमारे नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। बेशर्म तरीके से भ्रष्टाचार ने इन प्रक्रियाओं को धुंधला कर दिया है। युवाओं के जीवन को बर्बाद करने की अपनी नीति का संकेत दे रहे हैं।

महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यदि आप 2019 के बाद की भर्तियों को देखें तो कुछ भी नहीं हो रहा है। सिर्फ दावे किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा मेहनत करते हैं और बाद में पता चलता है कि परीक्षा में धांधली हुई थी। कौन जिम्मेदार है सरकार जवाब दे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें