फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patnitop: पर्यटन स्थल पटनीटॉप में होटल फुल, गंडोला संचालकों की चांदी, सनासर, कुद भी पहुंच रहे सैलानी

Mon, 27 May 2024 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी

सार

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के सैलानी जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, सनासर, कुद जैसे स्थलों का रूख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पटनीटॉप - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप समेत आसपास के अन्य पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं, यहां दिन में पार्क में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। गंडोला का भी लोग लुत्फ उठा रहे हैं, इससे गंडोला संचालकों की खूब कमाई हो रही है। 

विज्ञापन


स्थानीय व देश के विभिन्न हिस्सों के आने वाले सैलानियों की संख्या वीकेंड पर पांच से छह हजार तक पहुंच रही है, लेकिन इनमें से कई सैलानी इन स्थलों में ठहरते हैं और कई सुबह पहुंचकर शाम को लौट जाते हैं। यदि कुछ सैलानियों को इन पर्यटन स्थलों पर ठहरने की सुविधा नहीं मिलती है तो वे इन पर्यटन स्थलों पर घूमने के बाद शाम को दूसरी जगहों का रुख कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पटनीटॉप में एक दिन में करीब तीन हजार के करीब सैलानियों के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न होटलों में है। खासकर इस पीक सीजन में मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के सैलानी जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, सनासर, कुद जैसे स्थलों का रूख कर रहे हैं। 
विज्ञापन


तो वहीं पटनीटॉप समेत दूसरे स्थलों की बात करें तो करीब तीन हजार से 3200 के करीब सैलानी एक दिन में इन स्थलों पर ठहर सकते हैं । कई सैलानी देवदारों की छांव तले पूरा दिन गुजारते हैं और शाम को वापस लौट जाते हैं, जबकि पटनीटॉप में ठहरने वाले सैलानी शाम को अपने कमरों से बाहर निकलकर यहां की खूबसूरती को निहारने के साथ ठंडी जलवायु का आनंद लेते हैं।

विज्ञापन

पटनीटॉप - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी
पटनीटॉप पहुंचने के लिए जम्मू व कटड़ा से लगाए जाएं वाहन

पटनीटॉप तक पहुंचने के लिए जम्मू से मात्र एक ही वाहन है और कटड़ा से कोई भी वाहन नहीं है, जिस कारण सैलानियों को पहले उधमपुर और वहां से पटनीटॉप जाना पड़ता है। यहां पहुंचे सैलानी कृपाल सिंह, देवी दत्त ने बताया कि उन्हें कटड़ा से पटनीटॉप आना था, लेकिन पहले कटड़ा से उधमपुर पहुंचे और वहां देर तक रुकने के बाद पटनीटॉप के लिए वाहन मिला। 

इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए यात्री वाहनों का होना बहुत जरूरी है और जम्मू, कटड़ा, उधमपुर से एक दर्जन वाहन लगाए जाएं तो इस स्थल पर सैलानियों की आमद और बढ़ेगी। वाहनों की संख्या पर्याप्त न होने से यह स्थल सैलानियों से ओझल रहता है । सरकार पटनीटॉप समेत सनासर में वाहनों की पर्याप्त संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे इन खूबसूरत स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा सैलानी पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें