फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जीएमसी में बेतरतीब वाहनों के खड़े रहने से मरीज परेशान, नहीं मिलती पार्किंग

Tue, 09 Feb 2021 01:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जीएमसी में नए इमरजेंसी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में कई नए यूनिटों को स्थापित करने के साथ ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया गया है, लेकिन पार्किंग की तरफ किसी ने ध्यान देना उचित नहीं समझा है। नए पार्किंग स्लॉट की शिनाख्त नहीं की गई है। अस्पताल में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही हो रही है, लेकिन मरीजों और तीमारदारों के लिए पार्किंग सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल परिसर में पार्किंग का कोई नया टेंडर नहीं किया गया था, जिससे मौजूदा समय में निशुल्क पार्किंग रखी गई है, लेकिन पार्किंग के लिए पुराने ढर्रे पर ही व्यवस्था होने से हालात बदतर हो रहे हैं। निशुल्क पार्किंग होने के कारण बाहर से लोग वाहनों को पार्क करके चले जाते हैं। जिससे इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को वाहन लगाने की जगह तक नहीं मिल रही है। हैरानी ये है कि इमरजेंसी ब्लॉक के साथ नए इमरजेंसी भवन में भी अंडर ग्राउंड पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

इससे आगामी माह में नए ब्लॉक शुरू होने से पार्किंग को लेकर हालात और खराब हो जाएंगे। प्रिंसिपल कार्यालय की तरफ से आम वाहनों को ले जाने की मनाही है। इसी तरह इमरजेंसी के आगे भी वाहन नहीं लगने दिए जा रहे हैं, लेकिन जो मरीज इमरजेंसी में पहुंचते हैं उनके लिए वाहन लगाने की जगह मिलना मुश्किल होता है। कोविड महामारी के बीच हालात सामान्य होने पर जीएमसी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिससे वाहनों का पहुंचना भी लाजमी है, लेकिन अस्पताल में मौजूदा पार्किंग को लेकर हालात काफी खराब हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में 40 प्रतिशत ही पहुंचे बच्चे, उपस्थिति न बढ़ने पर लाइव क्लास की तैयारी
विज्ञापन


 जल्द टेंडर किए जाएंगे : अधीक्षक
जीएमसी के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह ने कहा कि पार्किंग को लेकर जल्द टेंडर कर दिए जाएंगे। अस्पताल में पार्किंग के नए स्लॉट नहीं देखे गए हैं, लेकिन तीमारदारों और मरीजों के वाहनों के लिए सीडी अस्पताल में पार्किंग की योजना बनाई जा रही है। नए इमरजेंसी ब्लॉक का निर्माण पूरा होने पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें