फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति में रेडक्रास अटेंडेंट सराय में रहेंगे मरीज

Sat, 11 Oct 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक गोलाबारी के चलते जीएमसी में लगातार बढ़ रहे घायलों के लोड को देखते हुए आपात स्थिति में महेशपुरा स्थित रेडक्रास अटेंडेंट सराय का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ग्राउंड और पहले फ्लोर पर मरीजों के लिए सभी उचित चिकित्सा सुविधाएं जुटाने के साथ तीमारदारों के रहने की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मंडलायुक्त जम्मू शांतमनु ने एसोसिएटेड अस्पतालों के प्रिंसिपल डॉ. घनश्याम देव गुप्ता और अधीक्षकों के साथ बैठक कर गोलाबारी से घायल हुए लोगों के बारे में जानकारी ली।

मंडलायुक्त को बताया गया कि सीमांत क्षेत्र हीरानगर, सांबा, रामगढ़, आरएस पुरा, अरनियां, कानाचक्क, परगवाल क्षेत्रों में पाक गोलाबारी से घायल हुए दर्जनों लोगों को जीएमसी में इलाज दिया जा रहा है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि शीघ्र दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और एलडीओ की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाए।
विज्ञापन


जिसमें एसडीआरएफ के तहत जरूरी सप्लाई दी जाएगी। बैठक में हाल ही में मूसलाधार बारिश के कारण एसोसिएटेड अस्पतालों में बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान की भी जानकारी दी गई।

इस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग बिजली आपूर्ति सुचारुबनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। इस दौरान मंडलायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर गोलाबारी के घायलों का हालचाल जाना। बैठक में अधीक्षक डॉ. रविंद्र रतनपाल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें