पैंथर्स पार्टी के विधायक ने काली मंदिर में अपना अनशन तोड़ते हुए दावा किया उनके अधिकतर मुद्दे हल हो गए हैं। पैंथर्स ने राहत सामग्री वितरण का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया। सुप्रीम कोर्ट की टीम ने रिपोर्ट पेश कर दी है। जबकि अन्य मुद्दों पर उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा और सोमवार को अगली रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह पाकिस्तान से दो-दो हाथ करे।
पत्रकार वार्ता के दौरान बलवंत सिंह मनकोटिया ने मांग की कि खराब हुए चावलों के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे। सीमांत क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी चल रही है। केंद्र में एनडीए की सरकार है। वह अपने एजेंड़े पर कायम रहकर पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दे।
वर्ष 1971 के बाद शायद ऐसा पहली बार हुआ है। जब सीमांत क्षेत्र के लोग मर रहे हैं और उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। पास्तिान हर बार सीजफायर का उल्लंघन करता है। केंद्र के नेता पाकिस्तान के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। जबकि उन्हें युद्ध के लिए भी तैयार रहना चाहिए। एनडीए ने लोकसभा चुनावों से पहले कहा था कि अगर पाक एक सिर काटेगा तो वह दो सिर काटेंगे। इस वादे को केंद्र सरकार पूरा करे।
मनकोटिया के अनुसार चुनाव आयोग के जम्मू कश्मीर में दौरे के दौरान पैंथर्स पार्टी राजनीतिक प्रक्रिया समयानुसार कराने की बात रखेगी। राजनीतिक प्रक्रिया सही समय पर पूरी हो तो लोगों को इंसाफ मिलेगा। राहत कार्यों में तेजी आएगी। अगर चुनाव सही समय पर नहीं हुए तो विश्व में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके आंदोलन से राहत कार्यों में तेजी आएगी और चुनाव के बाद नई सरकार बेहतर काम करेगी।