फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेडियां पत्तन की गायत्री गोशाला में मवेशी चोरी का प्रयास, सेवादार पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। बेडियां पत्तन स्थित गायत्री गोशाला में शनिवार रात अज्ञात लोगों ने मवेशियों को चोरी करने का प्रयास किया। गोशाला के सेवादार के समय रहते जाग जाने से संदिग्ध अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। सेवादार के अनुसार, जब उसने मवेशियों को ले जाने से रोकने का प्रयास किया तो संदिग्धों ने उस पर पथराव कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोशाला के सेवादार केवल कृष्ण ने बताया कि शनिवार रात कुछ अज्ञात लोग गोशाला में घुसकर मवेशियों को चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उसकी नजर उन पर पड़ गई। उसने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। सेवादार के अनुसार, संदिग्ध दो गायों को खोल भी चुके थे, लेकिन समय रहते उसके जाग जाने से दोनों गायों को बचा लिया गया। गोशाला प्रबंधन के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गोशाला से पांच गायें चोरी हो चुकी हैं। बताया गया कि एक बार दो और दूसरी बार तीन गायों को चोरी किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से गोशाला में रखे मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गायत्री गोशाला के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने जिला प्रशासन और एसएसपी से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है उन्होंने कहा कि गोशाला में बार-बार मवेशियों को चोरी करने के प्रयास और पहले हो चुकी चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिनों में समाजसेवियों का एक शिष्टमंडल जिला उपायुक्त और एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देगा और गोशाला की सुरक्षा बढ़ाने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें