पठानकोट। पुलिस प्रशासन ने सुजानपुर और लमिनी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों और संवेदनशील स्थानों पर तलाशी ली। पुलिस उपाधीक्षक धार कलां राजेश कक्कड़ ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे सर्च ऑपरेशन समय-समय पर चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच कर आपराधिक गतिविधियों को समय रहते रोका जाता है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है। पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है।
फोटो 02 पठानकोट के लामिनी क्षेत्र में सर्च करती पुलिस। संवाद
फोटो 02 पठानकोट के लामिनी क्षेत्र में सर्च करती पुलिस। संवाद