पाकिस्तान ने बुधवार को पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही उसके भाई रऊफ असगर और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 12 आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पाक सरकार ने इस आतंकी गुट के दफ्तरों को भी सील करने की बात कही है। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच शुक्रवार को प्रस्तावित वार्ता से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक हुई।
इसके बाद जारी बयान में कहा गया है कि पठानकोट हमले की जांच में अच्छी प्रगति हुई है और सरकार इसकी आगे की जांच के लिए एक टीम पठानकोट भेजना चाहती है।