फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पूर्व सीएम महबूबा की बेटी इल्तिजा को पासपोर्ट जारी, 2025 तक रहेगा वैध, इसके बाद होगी समीक्षा

Fri, 07 Apr 2023 01:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

इल्तिजा को उच्च शिक्षा के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीआईडी विभाग से पासपोर्ट के लिए मंजूरी नहीं मिलने का हवाला देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को दो साल के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने वीरवार को दी है। साथ ही बताया कि दो साल बाद समीक्षा की जाएगी और उसके अनुसार पासपोर्ट की वैधता के बारे में फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को लिखे गए एक पत्र के अनुसार इल्तिजा उच्च अध्ययन करना चाहती हैं, जिसके लिए पासपोर्ट जारी किया गया है। यह पांच अप्रैल 2023 से चार अप्रैल 2025 तक वैध होगा।

इससे पहले इल्तिजा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीआईडी विभाग से कोई मंजूरी नहीं मिलने का हवाला देते हुए पासपोर्ट कार्यालय द्वारा यात्रा दस्तावेज से इनकार करने के बाद जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें