लेह स्थित लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में गुरुवार को पासिंग आउट परेड हुई। जिसमें 194 अग्निवीर सैनिकों ने लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में शामिल होकर भारतीय सेना का हिस्सा बने।
विज्ञापन
यह समारोह भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुसार आयोजित किया गया है। मेजर जनरल गुरपाल सिंह (वाईएसएम, एसएम), जीओसी यूनिफॉर्म फोर्स मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सैन्य और नागरिक अधिकारी, अग्निवीरों के परिजन भी उपस्थित थे।