एयरपोर्ट अथारिटी ने एयरपोर्ट जम्मू में एक यात्री का सामान चेक किया। उसके पास लाखों रुपये के जेवरात मिले। कर चोरी के लिए यात्री ने 7,71, 398 रुपये के जेवरात अपने पास रखे हुए थे।
335 ग्राम जेवरात श्रीनगर के सोनावार के रहने वाले सुहेल मीर ने दुबई के मलावर गोल्ड एंड डायमंड, अल वतन सेंटर से खरीदे थे। एसएसपी राजिंदर गुप्ता ने बताया कि यह सब मिलने के बाद व्यावसायिक आयकर आयुक्त खालिद मजीद को सूचना दी गई।
कर चोरी करने के लिए यात्री को 23,142 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताते चलें कि कर चोरी करने के लिए कई लोग पैसों को खपाने के लिए जेवरातों का सहारा ले रहे हैं। उक्त यात्री जम्मू से श्रीनगर स्पाइसजेट 160 में जा रहा था।